Post Top Ad
Sunday, March 8, 2020
बेंटले ने नई कार लॉन्च की, कीमत 14 करोड़ रु; इसके इंटीरियर में 5 हजार साल पुरानी लकड़ी का इस्तेमाल
नई दिल्ली. ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता बेंटले ने अपनी नई कार म्यूलिनर बाकलर ऑनलाइन लॉन्च किया है। कार के अंदर की डिजाइन को 5 हजार साल पहले गिरे पेड़ों की लकड़ियों से बनाया गया है। कंपनी ने इस रुफलेस कार की कीमत 14 करोड़ रुपए रखी है। फॉक्सबैगन की सहायक कंपनी बेंटले इस मॉडल की सिर्फ 12 कारें ही बनाएगी।
कंपनी इस मॉडल को जेनेवा मोटर शो में लॉन्च करने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते यह ऑटो शो रद्द करना पड़ा। बेंटले ने फिर इसे ऑनलाइन प्रदर्शित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3386nHJ
https://ift.tt/2Tzab1D
Saturday, February 29, 2020
फ्रांस की कंपनी ने वॉशिंग मशीन जितनी टू सीटर इलेक्ट्रिक कार बनाई, कीमत 4.76 लाख रुपए
पेरिस. फ्रेंच ऑटोमेकर सिथोएन ने एक छोटी इलेक्ट्रॉनिककार बनाई है। इसका नाम एमी है। आकार में यह एक वॉशिंग मशीन जितनी है। इसकी कीमत 6600 डॉलर यानी4.76 लाख रुपए है। कार दौड़ने में मिनी स्कूटर जैसी है। एक घंटे में यह 45 किलोमीटर तक जा सकती है। इसमें दो लोग बैठ सकते हैं।
सिथोएन ने इसे नॉन कॉम्फोर्मिस्ट मोबिलिटऑब्जेक्ट कहा है। इसमें 6 किलोवॉट कीबैट्री लगी है। इसके लिए कार में 8 हॉर्सपॉवर की मोटर लगाई गई है। बैट्री तीन घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह 70 किलोमीटर तक जा सकती है।सिथोएन एमी के लिए फ्रांस में 30 मार्च से ऑर्डर लेना शुरू करेंगी। इसके बाद स्पेन, इटली, पुर्तगाल, बेल्जियम और जर्मनी में बिक्री शुरू करेगी।
एमी कोचलाने के लिएलाइसेंस की जरूरत नहीं
छोटी और ई-सेगमेंट के कारण फ्रेंच में इसे 14 साल की उम्र के युवा भी चला सकते हैं। वहीं, यूरोप के अन्य देशों में इसे 16 साल की उम्र के युवा ड्राइव कर सकेंगे। इसके लिए लाइसेंस की जरूरत भी नहीं होगी। यूरोपियन मोटर व्हीकल कानूनों के मुताबिक, एमी को चार पहिए वाली साइकिल की श्रेणी में रखा गया है। गति और आकार में छोटी होने के कारण लोग इसे छोटे स्कूटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/388QiSY
https://ift.tt/2PwndKM


